थाना नरवर जिला शिवपुरी ने 24 घंटों में किया दुष्कर्म के आरोपी का गिरफ्तारी
जिला शिवपुरी की थाना नरवर पुलिस ने पास्को एक्ट एवं दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी का नाम जीतेन्द्र पुत्र कमलकिशोर जाटव है, जिसकी उम्र 24 वर्ष है और वह कैरूआ कैम्प, मगरोनी चौकी, नरवर का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 63/2025, 64, 332(बी) और 351(3) बीएनएस 3/4 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसे माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे उप जेल करैरा में दाखिल किया गया।
Tags:
नरवर