एक दिन के लिए कलेक्टर बनी जान्हवी, कलेक्टर की कुर्सी पर बैठ सुनी समस्या
शिवपुरी-जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की कुर्सी पर आज एक छात्रा को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया। जब कलेक्टर की कुर्सी पर एक दिन की कलेक्टर बनी जान्हवी बैठी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के पास जब जान्हवी अपनी समस्या लेकर पहुंची तब कलेक्टर श्री सिंह ने जान्हवी की समस्या सुनी और जान्हवी को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन सबसे रोचक यह था कि कलेक्टर श्री सिंह ने छात्रा से चर्चा की और अपनी कुर्सी पर बिठाया। इस प्रकार कलेक्टर के दायित्वों को भी जानकारी दी। इसस जान्हवी बहुत खुशी महसूस कर रही थी। उल्लेखनीय है कि रेडियंत आईटीआई संस्थान में परीक्षा देने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं की शिकायत की सुनवाई पर कलेक्टर श्री सिंह ने मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए है।