घायल गाय की सेवा कर उसे गौशाला पहुंचाया

 शिवपुरी- रोड़ पर घायल गाय को देखकर गौ सेवकों के मन में पीड़ा हुई और वह आगे आकर उस गाय की सेवा में जुट गए। इस दौरान गौसेवक कविकार अविराम जैन के द्वारा इस दौरान अपने साथियों के साथ मिल घायल गाय की ना केवल मदद की बल्कि उसे प्राथमिक उपचार प्रदान कर गौशाला तक भेजा गया। यहां जानकारी देते हुए अविराम जैन ने बताया कि बीती रात्रि के समय सिद्धेश्वर के सामने एक गाय उठने का प्रयास कर रही थी लेकिन गाय उठ नहीं पा रही थी इसी बीच नवकार मेडीलक संचालक अविराम जैन ने अपने साथियों के साथ इस गाय की सेवा की और बाद में उपचार के बाद वह उठ खड़ी हुई हालांकि फिर भी घायल अवस्था में होने के बाबजूद उसे अपने साथियों के माध्यम से गौशाला तक पहुंचाया। यहां गौसेवकों गौशाला शेसई के अध्यक्ष राजेशजी से बात करने के बाद उनके और राजा भैया के प्रयास से घायल गाय को पुन: उपचार दिया। इस पुनीत कार्य मे टिंकल भाई, रजक सोनू भाई ने भी सहयोग प्रदान किया।