शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले RO वॉटर सप्लायर वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई
शिवपुरी - शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले RO वॉटर सप्लायर वाहनों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चला कर सात वाहनों को जप्त कर थाना यातायात लाया। इन वाहनों के खिलाफ MV ACT की विभिन्न धाराओं में 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की गई कि सभी वाहन नियमों का पालन करें और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।
जप्त किए गए वाहनों में से कुछ बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के पाए गए, जबकि कई वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का अभाव था। इस कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित वाहनों पर कार्रवाई की गई:
1. MP33T0713 - परमवीर RO वाटर सप्लायर (बिना फिटनेस)
2. MP33L0804 - परमवीर RO वाटर सप्लायर (बिना फिटनेस)
3. MP33L1416 - गोदावरी RO वाटर सप्लायर (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होना)
4. MP17L0436 - जीके वाटर सप्लायर (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होना)
5. MP33L2264 - गणेश वाटर सप्लायर (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होना)
6. MP33L1924 - अग्रवाल वाटर सप्लायर (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होना)
7. MP06L1947 - प्योर RO वाटर सप्लायर (यातायात नियमों का उल्लंघन)
Tags:
शिवपुरी