अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही: रन्नौद पुलिस ने किया ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त
शिवपुरी जिले के थाना रन्नौद पुलिस ने अवैध रूप से जंगल से मिट्टी एवं पत्थरों का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी, अमन सिंह राठौड़ जी के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव जी के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।
थाना रन्नौद के सामने आज वाहन चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर का जोन डियर ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसमें पीछे ट्रॉली में जंगल की मिट्टी और पत्थर भरे हुए थे। जब पुलिस ने चालक से नाम पूछा, तो उसने अपना नाम अरविन्द पुत्र पहलवान सिंह यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी रन्नौद बताया।
पुलिस ने जब ट्रॉली में भरे मिट्टी और पत्थरों की सही रायल्टी के दस्तावेज मांगे, तो चालक ने बताया कि उसके पास कोई रायल्टी नहीं है। इसके चलते आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, आर. 716 दीपक तोमर और आर. 383 रणवीर सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags:
रन्नौद