दमकल कर्मियों की तत्परता से बची छत्री परिसर , छत्री परिसर के पास जंगल में लगी आग

शिवपुरी - शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल सिंधिया छत्री परिषद में शुक्रवार को परिसर के गेट नंबर 3 के नजदीक स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बाजागर के पास से हुई, जहां सिंधिया छत्री की दीवार के पास पड़े सूखे पत्तों में आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल कर्मियों की तत्परता से बची छत्री परिसर

हालांकि राहत की बात यह रही कि आग मुख्य छत्री परिसर तक नहीं पहुंच पाई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया। सिंधिया राजवंश की इस छत्री के आसपास कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें बाणगंगा प्रमुख है।

यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने के कारण यहां आग का खतरा हमेशा बना रहता है। घटना के दौरान पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया था। दोनों विभागों के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।