शेष किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए सरकार ने खोला 10 मार्च तक पोर्टल
शिवपुरी,-पोर्टल पर पंजीयन न होने की वजह से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिये अपात्र हो गए किसानों को फिर से इस योजना से जोड़ने के लिये भारत सरकार द्वारा 10 मार्च तक के लिये एनसीआईपी पोर्टल खोला गया है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को संबंधित किसानों की प्रविष्टि इस पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस काम को पूरी गंभीरता से अंजाम दें। कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की खरीफ 2019 की फसलों के बीमा की प्रीमियम राशि कंपनियों को भेजी गई थी। लेकिन कुछ किसानों की पोर्टल पर एंट्री नहीं हो सकी थी। इसके कारण ऐसे किसान मुआवजा के लिये अपात्र हो गए थे। इन सभी का पंजीयन भारत सरकार द्वारा फिर से कराया जा रहा है।