अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर 8 मार्च को

शिवपुरी- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में समस्त शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों, कर्मचारियों की निःशुल्क संपूर्ण जॉच की जायेगी तथा जॉच उपरांत एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सरवाईकल, ब्रेस्ट, ओरल कैंसर तथा रजोनिवृत्ति से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु चिन्हांकित किया जायेगा एवं आवश्यकतानुसार उपचारध्प्रबंधन किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि सभी कार्यालय प्रमुख को निर्धारित तिथि को आयोजित उक्त स्वास्थ्य शिविर में अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने हेतु अवगत करायें तथा अपने विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारियों की सूची (लाईनलिस्ट) सीएमएचओ कार्यालय को 05 मार्च तक ईमेल आईडी cmhoshi@nic.in एवं dpmushi&mp@nic.in पर भेजें। जिससे स्वास्थ्य शिविर में आने वाली महिलाओं हेतु समुचित व्यवस्था कराई जा सके।