जिले में पहला ब्लाॅक आनंदक सम्मेलन कल से प्रारंभ
शिवपुरी- राज्य आनंद संस्थान म.प्र.राज्य के पंजीकृत आनंदकों से संवाद स्थापित करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण प्रसारित करने के उद्देश्य से ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यकम ऑनलाईन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक शुकवार, शनिवार एवं रविवार को माह मार्च 2021 से प्रांरभ होकर मई 2021 तक चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवपुरी जिले में पहला ब्लॉक आनंदक सम्मेलन 05 से 07 मार्च 2021 को आयोजित होगा। एक-एक आनंदक इस परिचय कार्यकम में सम्मिलित हो सकें। इस हेतु समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक-एक आशासकीय सकिय आनंदक चिंहित करें। यह आनंदक स्वेच्छिक रूप से राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों को अपनी पंचायत में जनपद पंचायत की प्रत्येक ग्राम पंचायत बिना किसी मानदेय के संचालित करने का इच्छुक हो। सकारात्मक सोच के युवाओं को इसमें अवसर दिया जा सकता है। चिंहित आनंदक को राज्य आनंद संस्थान की बेवसाईट www.anandsansthanmp.in पर आनदंक के रूप में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन हेतु श्री प्रेम प्रकाश सिरोलिया (मोबाईल नं. 9993725808) डी.पी.एल. जिला शिवपुरी से सहयोग प्राप्त करें। चिंहित आनंदकों की सूची निर्धारित प्रारूप में अविलम्ब उपलब्ध करायें।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवपुरी जिले में पहला ब्लॉक आनंदक सम्मेलन 05 से 07 मार्च 2021 को आयोजित होगा। एक-एक आनंदक इस परिचय कार्यकम में सम्मिलित हो सकें। इस हेतु समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक-एक आशासकीय सकिय आनंदक चिंहित करें। यह आनंदक स्वेच्छिक रूप से राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों को अपनी पंचायत में जनपद पंचायत की प्रत्येक ग्राम पंचायत बिना किसी मानदेय के संचालित करने का इच्छुक हो। सकारात्मक सोच के युवाओं को इसमें अवसर दिया जा सकता है। चिंहित आनंदक को राज्य आनंद संस्थान की बेवसाईट www.anandsansthanmp.in