कर्मचारियों से किया हर बादा निभायेगी सरकार: राठखेड़ा

मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस का नव वर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समाराहे सम्पन्न
शिवपुरी- कलयुग में संगठन ही शक्ति है और संगठन की आत्मा कर्मचारी होते हैं सभी कर्मचारियों को संगठित होकर कार्य करना चाहिये। कर्मचारी वो शिल्पकार होते है जो शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं तथा योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन कराकर समूचे समाज का भला करते हैं हमारी सरकार कर्मचारियों से किया हुआ हर वादा निभायेगी, कर्मचारियों की हर समस्या का निराकरण कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिये हम द्रड़ संकल्पित हैं। यह बात पोहरी विधायक सुरेश राठखेंड़ा ने मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के नव वर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह में कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुरेश राठखेंड़ा विधायक पोहरी, हरवीर सिंह रघुवंशी प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, केशव सिंह तोमर पूर्व सांसद प्रतिनिधि, राकेश गुप्ता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, अजय शर्मा समाजसेवी, चन्द्र शेखर शर्मा बाबूजी कर्मचारी कांग्रेस के जिला संगठक, ओमप्रकाश शर्मा कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तथा उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम के अयोजक हरीश शाक्य कर्मचारी कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्पागत किया। मंच का संचालन महावीर मुदगल एवं अरविन्द सरैया द्वार संयुक्त रूप से किया गया। सभी का आभार कार्यक्रम आयोजक हरीश शाक्य हर्षित द्वारा व्यक्त किया गया।