शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने किया हमला, हमलावारो ने मारी गोली हाथ में जाकर लगी जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के 
सिलरा गांव में शुक्रवार रात 9:30 बजे एक गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। घायल युवक की पहचान अमर सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ करेरा के भांड में खेत में मोटर चला रहा था।
सूत्रों के अनुसार, इस अज्ञात घटना का मुख्य आरोपी गोलू जाटव है, जिसने अमर सिंह को गोली मारी। गोलू के साथ इस वारदात में कैलाश और सुमित भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, गोलू ने अमर पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसकी बहन को अमर सिंह के परिवार का एक युवक भागाकर ले गया था। इस घटना के परिणाम स्वरूप गोलू और उसके परिवार को शक था कि अमर ने उनकी बहन को भागाने में मदद की थी, जिसके चलते उन्होंने अमर को गोली मारने का निर्णय लिया।
गोली लगने के बाद अमर सिंह जाटव को तुरंत उपचार के लिए करेरा से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के हाथ में गंभीर चोट आई है और उसकी अंगूठे से खून बह रहा है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश का मामला
इस घटना का पहले से एक पुरानी रंजिश से कनेक्शन है। अमर सिंह ने बताया कि छह महीने पहले उसका चचेरा भाई गांव की एक लड़की के साथ शादी कर भाग गया था। तब से लड़की के परिवार वालों से उनकी रंजिश चल रही थी। चार महीने पहले लड़की के परिवार वाले अमर सिंह को बंधक भी बना चुके थे, जिसे गांव के सरपंच की मदद से छुड़ाया गया।
अमर सिंह का परिवार किसी अनहोनी से बचने के लिए गांव छोड़कर नदी किनारे अपने खेत पर रहने लगा था। शुक्रवार रात, जब अमर सिंह अपने खेत के बोर को चालू करने जा रहा था, तभी गोलू जाटव, सुमित जाटव, कैलाश जाटव और दो अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गोलू ने बंदूक से फायर कर दिया। 
गोली अमर सिंह के हाथ में लगी और हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना ने गांव में एक बार फिर से तनाव पैदा कर दिया है।