भाजपा भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प: राजू बाथम

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।