भारत छोड़ो आंदोलन एवं आदिवासी दिवस मनाएगी कांग्रेस

शिवपुरी। 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन दिवस’ एवं ‘आदिवासी दिवस’ पर कांग्रेस पार्टी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे गांधी सेवाश्रम पर झंडा वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा उसके उपरान्त भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृतियों को साझा किया जाकर आदिवासी समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा और अंत में राष्ट्रगीत गाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा रहेंगे। जिला कांग्रेस महामंत्री चन्द्रकान्त शर्मा एवं राजेश बिहारी पाठक ने सभी लोग समय से गांधी आश्रम एबी रोड़ पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सम्मलित ने को कहा है।