जिले में 108.70 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 108.70 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 133.16 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 131 मि.मी., बैराड़ में 101 मि.मी., पोहरी में 92 मि.मी., नरवर में 137 मि.मी., करैरा में 93 मि.मी., पिछोर में 87 मि.मी., कोलारस में 118 मि.मी., बदरवास में 106 मि.मी. एवं खनियाधाना में 113 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।