पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जन.जागरूकता जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पोहरी एवं गोपालपुर में किया जन संवाद
शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों को लेकर लगातार शिवपुरी पुलिस कार्यवाही कर रही है तथा नशे के खिलाफ जनसंवाद के तहत अवैध मादक पदार्थों के सेवनध्परिवहन एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस थाना पोहरी द्वारा ग्राम नयागांव में एवं थाना गोपालपुर के ग्राम महेशपुर में नशामुक्ति जन.जागरूकता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत स्मैक, गांजा जैसे मादक पदार्थों के सेवन/परिवहन के विरूद्ध जनसंवाद कर लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया, नशामुक्ति जन.संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक एमानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है, नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है तथा नशीले पदार्थ न मिलने पर तड़पता है एवं इस स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती हैए कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में प?कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बढ़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वह नशा व नशे की चीजों से दूर रहे एवं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान में शहर को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।