शिवपुरी में प्रथम बार साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा

 शिवपुरी-सभी साईं भक्तों को जान कर बड़ा हर्ष होगा कि इस बार 4 मार्च 2021 गुरुबार को साई बाबा मंदिर शिवपुरी के 11वीं स्थापना दिवस के असवर पर प्रथम बार साई बाबा का पालकी चल समारोह निकलेगा जो साई मंदिर से प्रारंभ होते हुए विष्णु मंदिर से माधव चोक चौराहा, 14नं.कोठी, भैरो बाबा मंदिर के सामने से होते हुए न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड, कस्टम गेट, सदर बाजार, गोयल मेडिकल के पास से माधव चोक चौराह से फिजिकल रोड पानी की टंकी से होते हुए साई बाबा मंदिर पर चल समारोह का समापन होगा एवं साई बाबा दरबार में आकर्षित फूल बंगला, छप्पन भोग व दोप 12 बजे से 4 बजे तक भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं शाम 6 बजे से जबलपुर ए भोपाल से आये कलाकारों द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन होगा सभी भक्तों से अनुरोध है की कोविड.19 के नियमों का पालन करते हुए फिजिकल पानी की टंकी के पीछे साई बाबा मंदिर पर सपरिवार पधारने की कृपा करें।