मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार की सुबह का मौसम सिहरन पैदा करने वाला रहा है। हवाओं के चलने के साथ आंशिक बादलों के बीच से झांकती धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इन दिनों रातें ठंड का एहसास कराने लगी है, वहीं दिन में धूप की तल्खी चुभन तक पैदा कर देती है।