अज्ञात कारणों के चलते छपरे में लगी आग: चार भैंसे बुरी तरह झुलसी, भैसों को रखने के लिए बनाया था छपरा

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मवेशियों के लिए बनाए गए छपरे में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। इस घटना छपरे में बंधी चार भैंसे बुरी तरह से झुलस गई। सूचना के बाद आग पर जैसे-तैसे पानी डालकर बुझाया गया। आज मंगलवार की दोपहर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का पंचनामा बनाया हैं।

रामनगर गांव के रहने वाले प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि उसके घर के पास मवेशियों को बांधने के लिए छपरा बनाया था। जिसमें 4 भैंसों को बांधा गया. सोमवार की रात छपरे में अचानक से आग भड़क गई थी। यह घटना के वक्त परिवार के दो लड़के टोल टैक्स पर ड्यूटी कर वापस लौटे थे।

जिन्होंने आग की सूचना दी थी। इसके बाद छपरे के पास बनी टंकी के पानी से आग पर काबू पाया था। इस घटना उसकी चारों भैंसे बुरी तरह से झुलस गई हैं। जिनका उपचार कराया हैं। लेकिन उनकी जान बचना मुश्किल लग रहा हैं।