कांग्रेस ने चलाया सदस्यता महाअभियान जिला कार्यालय पर अनेक लोगों ने ली सदस्यता

शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के संगठन चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के निर्देश पर देश का सबसे बड़ा सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मप्र के पूर्ब मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर शिवपुरी जिले में पूर्ब केबिनेट मंत्री पिछोर विधायक केपीसिंह कक्काजू के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी जिला कार्यालय पर 1 नबम्बर को इस सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ किया।

अनेकों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों/सब ब्लॉकों में 1 नबम्बर से यह सदस्यता महाअभियान शुभारम्भ कर दिया गया हैं तथा देशभर में यह अभियान आज 1 नबम्वर 2021 से 31 मार्च 2022 तक चलाया जायेगा इसमे उपरान्त ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया की जायेगी ।