ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना कराने को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी- ओबीसी महासभा जिला शिवपुरी के तत्वाधान में ओबीसी वर्ग की जनगणना कराए जाने हेतु एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर एडीएम उमेश शुक्ला को उनके कार्यालय में पहुंचकर सौंपा गया।
ओबीसी महासभा(रजि)जिला अध्यक्ष प्रकाश रावत जिला शिवपुरी द्वारा बताया गया कि जनगणना 2021 के फॉर्मेट में कालम 13 में ओबीसी के लिए 3 और अन्य के लिए 4 लिखें का विकल्प बनवाने हेतु सभी राज्य सरकारें  ओबीसी जनगणना हेतु राज्य विधानसभाओं से प्रस्ताव पास करवाकर केन्द्र सरकार को पहुँचाया जाये जिससे ओबीसी समाज की भारत देश के नागरिक (मतदाता)होने के नाते जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी प्राप्त कर सके। इस संदर्भ में तत्काल प्रभाव से भारत देश (विश्व के सबसे लोकतंत्र) में ओबीसी वर्ग की जनगणना कराए जाने हेतु ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम जिला शिवपुरी को दिया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ओबीसी महासभा, मीना कुशवाह कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुरेश धाकड़ प्रदेश उपाध्यक्ष, एड रामस्वरूप बघेल जिला अध्यक्ष, यूनाइटेड फ्रंट प्रकाश बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गिर्राज सिंह दुल्हारा, राष्ट्रीय सचिव दिनेश कुमार ओबीसी महासभा, एड बृजेश धाकड़, एड मानसिंह कुशवाह, हेमंत उर्फ  बंटी बीलपुरा, बुरौरा धाकड़, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन शिवहरे, बबीता राठौर, जितेंद्र सिंह कुशवाह, शिव सिंह सेवड़ा, पवन दुल्हारा, रानू लोधी छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, चंदन वर्मा एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।