कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
कोलारस-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्थानीय कांग्रेसजनों ने आज शनिवार को बड़ी ही सादगी से जन्मदिन मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुचकर मरीजों को फल, बिस्किट का वितरण किया गया। युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी एक नई ताकत के रूप में उभरकर सामने आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ,इंद्रसेन यादव ,एडवोकेट हरीराम कोहली ,अशोक कुशवाह युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित यादव, संतोष यादव ,जितेंद्र शिवहरे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
Tags:
शिवपुरी