नवीन मतदाताओं के ई-इपिक डाउनलोड करने हेतु लगेंगे विशेष केम्प

शिवपुरी- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सम्मिलित हुये नवीन मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करवाने हेतु 7 एवं 13 मार्च को विशेष केम्प का आयोजन किया जायेगा।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपने विधानसभा क्षेत्र में उक्त विशेष केम्प का आयोजन कर नवीन मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।