इन फीडरो पर कल विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

शिवपुरी -  33 के.व्ही. लुकवासा एवं चंदौरिया फीडर पर 06 मार्च को आवश्यक रख-रखाव के कार्य किए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के.व्ही. लुकवासा एवं चंदौरिया फीडर पर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 केव्ही उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा /11 केव्ही उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।