महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्प में भोपाल रवाना होगी सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

शिवपुरी- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के निर्देशन में विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम में इंदिरा भवन भोपाल पर 8 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान महिला कांगे्रस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान द्वारा किया गया। जिसके क्रम में शिवपुरी जिले से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी होगी इसके लिए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं को जिले भर से एकत्रित कर भोपाल ले जाया जाएगा। जहां कार्यक्रम में महिला कांग्रेस शिवपुरी की भागीदारी के साथ अपनी संगठन शक्ति को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान सुश्री इंदु जैन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान के निर्देशानुसार भोपाल में होने वाले विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश भर की हजारों महिलाओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शामिल होने का आह्वान किया गया है जिसमें शिवपुरी जिले के कोलारस, बदरवास, पिछोर, करैरा, खनियाधाना, पोहरी, बैराढ़़, नरवर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाऐं जिला महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के साथ भोपाल को रवाना होंगीं जिसमें महिलाओं की यह भागीदारी संगठन शक्ति को प्रदर्शित करेगी और प्रदेश नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर आयोजन में अपनी भूमिका निभाएगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारी व सदस्यों से भोपाल में होने वाले महिला सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।