शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 400 क्वार्टर देशी प्लेन शराब की जप्त
शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पिछोर श्री देवेन्द्र कुशवाह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी खनियाधाना एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब रखने वाले एक आरोपी की किराना दुकान से ग्राम बसाहर खनियाधाना में कार्यवाही करते हुये 400 क्वार्टर देशी प्लेन शराब विधिवत जप्त की गई। आरोपी को पुलिस के आने की भनक लगतेे ही घटनास्थल से फरार हो गया। बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. आलोक सिंह भदौरिया, सउनि रामवरन सिंह तोमर एवं उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।