शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभी तक 10 लाख से अधिक राशि जमा कराई
शिवपुरी-कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में गरीब बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों के लिए तक मदद पहुंचाने के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। समाजसेवी, व्यापारी एवं शासकीय सेवक सभी आगे बढ़कर अपनी स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभीतक कुल 10 लाख 76 हजार 972 रूपए की सहायता राशि जमा कराई है। उक्त सहायता राशि जमा कराए जाने में तहसील शिवपुरी से 5 लाख 42 हजार 617 रूपए, पोहरी से 4 लाख 13 हजार 832 रूपए एवं बदरवास से 1 लाख 523 रूपए की सहायता राशि जमा कराई जा चुकी है।