जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
शिवपुरी- देश का 71वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और समारोह का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम पोलोग्राउंड पर किया जाएगा। यह समारोह कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगी और जिले की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर संदेश देते हुए आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के साथ-साथ विकासखंड स्तर पर भी समारोह का आयोजन होगा और संदेश का वाचन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्कूली छात्र-छात्राएं, उनके परिजन सहित जिलेवासियों की उपस्थिति रहेगी।