देखें वीडियो दिल्ली में क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने रामलीला मैदान पर 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन किया| केंद्र के खिलाफ इस बड़े प्रदर्शन में मध्य प्रदेश समेत अलग अलग राज्यों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे| इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने मंच से मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला| वहीं इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मोदी सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि बदला नहीं बदलाव चाहिए, यह आगाज है और यह आवाज देश भर में जाए कि अब बदलाव की जरुरत है|