माधव चौक पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान का विरोध हाथों से पुतला लेकर भागे पुलिसकर्मी

शिवपुरी, - शिवपुरी जिले के माधव चौक पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के हालिया बयान के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला दहन करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके हाथों से पुतला छीनकर भाग निकले। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री की तस्वीर जलाकर अपना विरोध जताया।

साथ ही, करेरा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, मानसिंह फौजी, रूपेश यादव, लाली बैदोरिया सहित कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने आक्रोश को व्यक्त करते हुए मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उनका मुख्य उद्देश्य मंत्री द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान, जिसमें उन्होंने कहा था, "अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है," पर नाराजगी प्रकट करना था।