पोहरी विधानसभा में कांग्रेस का जनजागरण एवं महा सदस्यता अभियान अखिल शर्मा के द्वारा कल से
शिवपुरी - अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस पूर्व की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक धूम धाम से मनाया जाएगा। 28/12/2021 दिन मंगलवार को समय 11:30 बजे गांधी आश्रम शिवपुरी पर कार्यक्रम में जिला,ब्लाक,मोर्चा, प्रकोष्ठो के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी के मार्गदर्शन में अशोक सिंह जी और केपी सिंह जी के आशीर्वाद से पोहरी विधान सभा में महा सदस्यता अभियान और जन जागरण यात्रा जो कि ज़िला कांग्रेस महामंत्री अखिल शर्मा द्वारा पोहरी विधान सभा के सभी ब्लॉक में निकाली जानी है, उसको ज़िलाअध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा
जिसमें पोहरी विधान सभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, मोर्चा संगठन, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई आदि के समन्वय से इस यात्रा को प्रमुख रूप से मोहन सिंह यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक सगर, सुमन्त ओझा, अमन सिद्दीकी, दीवान सिंह बघेल, शिवांश जैमिनी, राहुल यादव, दीपक गुप्ता, विनीता लखन, अर्चना गोयल, राजकुमारी गुप्ता, प्रतिपाल सिंह, साबिर खान, चिम्मन शर्मा, रामहेत कुशवाह, आदि संचालित करेंगे।
इसके साथ ही इसके साथ ही यूथ कांग्रेस् के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों विवेक शर्मा, संजय यादव, मोनू पचौरी, सोनू रावत, कुलदीप धाकड़, अंकित राजे, मोहर सिंह धाकड़, मनीष कुंभकार, अनूप चंदेल को भी विशेष ज़िम्मेदारी दी गयी है जो इस यात्रा के साथ साथ ही एक बूथ पाँच यूथ कार्यक्रम को भी पूर्ण करेंगे ।
Tags:
शिवपुरी