वैक्सीनेशन के लिए चलाया जा रहा है अभियान, वैक्सीन लगवायें और कोरोना से सुरक्षित रहें
शिवपुरी - कोविड से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी पूरे प्रदेश के साथ जिले में भी अभियान चलाकर वैक्सीन लगाई गयीं। जिले में सभी विकासखंडों में कुल 168 केंद्र बनाए गये। इन केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन अभियान में पूरी टीम को सक्रिय होकर काम करना है। नोडल अधिकारियों द्वारा भी केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी की गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार शाम 6 बजे तक लगभग 26 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि इस अभियान की सफलता तभी है जब सभी नागरिक इससे जुड़ें। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन अवश्य लगवायें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, गैर सामाजिक संगठन, अधिकारियों, क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों सभी को समन्वय से इस अभियान को सफल बनाने को कहा है। वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर अनुविभागों में एसडीएम द्वारा भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई और निर्देश दिए।

Tags:
शिवपुरी