नोडल अधिकारी देवेन्द्र सुंदरियाल ने लिया बाढ़ राहत कार्यों का जायजा

नरवर - कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास जिला शिवपुरी देवेन्द्र सुंदरियाल नोडल अधिकारी द्वारा बीते रोज सोमवार को प्रातः 10 बजे से विकासखंड नरवर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित मगरौनी, पीपलखाड़ी, ख़यावदा,पनघटा, सीहोर, विची, कांकर,हतेंडा, फूलपुर, आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भृमण किया।बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों की व्यस्थाओं का जायजा लिया तथा भोजन वितरण, बिजली, स्वास्थ्य एवम कमियों को जाना एवम अन्य आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु  आशवस्त किया,संबंधित ग्रामों के सचिव, रोजगार सहायक, आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम स्व सहायता समूहों को बाढ़ प्रभावितों को भोजन पैकेट, दवाइयां, एवम अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए।