जिले में 206.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी-शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 206.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 251.7 मिमी वर्षा हुई है। भू.अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 157.60 मिमी, बैराढ़ में 279 मिमी, पोहरी में 229 मिमी, नरवर में 190 मिमी, करैरा में 235.4 मिमी, पिछोर में 114.1 मिमी, कोलारस में 199 मिमी, बदरवास में 284.50 मिमी एवं खनियांधाना में 167 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।